खेकड़ा विव टैक्स ओवर सीज कंपनी में काठा, मवीकलां, खेकड़ा, मुबारिकपुर, सुभानपुर आदि गांवों के युवा कार्य करते थे। वे वहां पर करीब सात से आठ साल से नौकरी कर रहे हैं। कंपनी में नौकरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे, लेकिन कंपनी ने मंदी की वजह से घाटा होने की बात कहकर चार सौ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया और इससे पहले उनको नोटिस तक नहीं दिया गया। इससे कर्मचारी घर से बेघर हो गए। जब उन्होंने कंपनी के मालिक से बात करने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता करके भगा दिया गया। इससे कर्मचारियों में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनको नौकरी पर नहीं रखा गया तो उनके परिवार के सामने भूखमरी की स्थिति पैदा हो जाएगी।